फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: हॉलीवुड में जाना टाइगर श्रॉफ का है लक्ष्य, बोले- दो बार ऑडिशन में हुआ फेल लेकिन...

Wed, 27 Apr 2022 06:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अपनी फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर दिए गए एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड में सुपरहीरो की भूमिका निभाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'हीरोपंती 2' 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म साल 2014 में आई रोमांटिक एक्शन फिल्म हीरोपंती का दूसरा पार्ट है। हीरोपंती से टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब 6 साल बाद वह फिर से हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं। ये भी रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है, जिसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। अपनी फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर दिए गए एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड में सुपरहीरो की भूमिका निभाना चाहते हैं।
विज्ञापन


कई बार आजमाई किस्मत
एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा कि उनका लक्ष्य हॉलीवुड जाना है। उन्होंने कहा- पश्चिम युवा एक्शन हीरो के मामले में एकदम शून्य है। मेरी उम्र का कोई एक्शन हीरो नहीं है और शायद मैं जिस तरीके की चीजें करता हूं मुझे लगता है 90 के दशक के बाद से वह अब कम हो गई हैं। उन्होंने कहा- पश्चिम में अब बहुत कम ऐसे लोग बचे हैं जो इस तरह का एक्शन करते हों जैसा मैं करता हूं। लेकिन फिर भी उस स्थान पर पहुंचना और किस्मत आजमाना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा- मैंने कई बार किस्मत आजमाई लेकिन असफल रहा।

ट्रेलर रिलीज के बाद बहन ने कही थी ये बात
टाइगर श्रॉफ ने कहा- मुझे वहां से दो बार ऑफर आया मैंने दो बार ऑडिशन दिया लेकिन सफलता नहीं मिला, लेकिन मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर की छोटी बहन का नाम कृष्णा श्रॉफ है। हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज होने बाद सबसे पहले कृष्णा श्रॉफ ने ही प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था- भाई आपका समय हॉलीवुड में जाने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें