फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mc Stan vs Abdu Rozik: अब्दु और स्टैन की लड़ाई के बीच आया सुंबुल का रिएक्शन, बोलीं- मंडली टूट नहीं सकती

Mon, 27 Mar 2023 08:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुम्बुल ने कहा, "मंडली नहीं टूट सकती। हर स्थिति और रिश्ते में फेज होते हैं। यह दोस्ती सच्ची है। दोस्तों के बीच में लड़ाई झगड़े होते हैं, लेकिन लोग इसे ज्यादा नोटिस कर रहे हैं, क्योंकि वे पब्लिक फिगर हैं।''
विज्ञापन
सुंबुल तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर ऊटी से छुट्टी मनाकर वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस को एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे पूछे गए कई सवालों में से एक अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन की लड़ाई को लेक भी था, जिस पर अभिनेत्री ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: लंबे समय के बाद बिग बी ने फैंस संग की मुलाकात, हाथ में पट्टी बांधे दिखे अभिनेता
विज्ञापन

टूट नहीं सकती मंडली

सुम्बुल ने कहा, "मंडली नहीं टूट सकती। हर स्थिति और रिश्ते में फेज होते हैं। यह दोस्ती सच्ची है। दोस्तों के बीच में लड़ाई झगड़े होते हैं, लेकिन लोग इसे ज्यादा नोटिस कर रहे हैं, क्योंकि वे पब्लिक फिगर हैं। दोस्ती में ऐसा होते रहता है।'' उन्होंने आगे कहा कि स्टैन और अब्दु दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसलिए सब कुछ ठीक हो जाएगा, इंशाअल्लाह।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पैच-अप की संभावनाएं हैं, तो सुम्बुल ने कहा, "बेशक मिल सकते हैं। वे अच्छे दोस्त हैं।" 

यह भी पढ़ें- Pathaan: पाकिस्तानी एक्टर यासिर हुसैन ने उड़ाई SRK की 'पठान' की खिल्ली, बोले- लगा वीडियो गेम चल रहा है...
बंदर ने किया था हमला

सुम्बुल ने अपनी अच्छी दोस्त और अभिनेत्री उल्का गुप्ता के साथ ऊटी में छुट्टियां मनाने के दौरान एक बंदर द्वारा काटे जाने के बारे में भी बताया। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह अभी भी दर्द में हैं और उनका इलाज मुंबई में जारी रहेगा। हालांकि, अभिनेत्री ने इस घटना के बाद भी अपनी यात्रा को बर्बाद नहीं होने दिया और अपना अधिकांश समय अदोस्त के साथ बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonu-Jacqueline: स्वर्णं मंदिर दर्शन करने पहुंचे जैकलीन और सोनू सूद, फिल्म की सफलता के लिए टेका माथा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें