फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में हिना खान ने बांटी इफ्तारी, शेयर किया वीडियो; कहा- 'आज दिल ने चाहा मिठास और दुआएं सबके साथ शेयर करूं'

Sat, 21 Feb 2026 03:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan Video: रमजान का पाक महीना चल रहा है। हिना खान ने आज शनिवार को एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दूसरों के साथ इफ्तारी बांटती दिख रही हैं।
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माह-ए-रमजान को इबादत का महीना कहा जाता है। लोग रोजे रखते हैं। दुआ करते हैं। प्यार मोहब्बत के साथ ही इफ्तारी के रूप में मिठास और अपनापन भी बांटते हैं। हिना खान ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ यही मैसेज दिया है। उनका कहना है कि इफ्तारी का असली स्वाद तभी आता है, जब इसे सबके साथ बांटा जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हिना ने लिखा- 'आज दिल ने चाहा कि...'
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। वे अपने हाथों से इफ्तारी के लिए कुछ पकवान बनाती हैं। उन्हें पैक करती हैं। फिर सबको बांटकर रमजान की मुबारकबाद देती हैं। हिना ने कैप्शन लिखा है, 'आज दिल ने चाहा के इफ्तारी सिर्फ घर तक सिमित न रहे। थोड़ी सी खुशबू, थोड़ी सी मिठास के साथ और बहुत सारी दुआएं सबके साथ शेयर करूं, क्योंकि इफ्तारी का असली स्वाद तब आता है, जब वो सिर्फ खाया नहीं, सबके साथ बांटा जाता है'।

Salim Khan: सलीम खान की तबियत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाया गया; सलमान के करीबी दोस्त ने बताया अस्पताल का हाल


हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजन्स ने की तारीफ
हिना खान के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के सकारात्मक रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स और फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, रमजान की मुबारकबाद दे रहे हैं। हिना खान ने छोटे पर्दे पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से करियर शुरू किया था। इसमें वे अक्षरा की भूमिका में नजर आईं।

विज्ञापन

हिना खान की पर्सनल लाइफ
हिना खान ने कई चर्चित टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया है। हिना खान ने बीते दिनों लाइफ का मुश्किल पड़ाव देखा। अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई थीं। हालांकि, उन्होंने बड़ी हिम्मत के साथ इसका मुकाबला किया और कैंसर को मात दी। हिना की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने रॉकी जायसवाल से शादी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें