डायलॉग डिलीवरी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका
'नागिन 7' में एक सीन में प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन' के रूप में एक भ्रष्ट पुलिस वाले को पीटते हुए उसकी गलतियां गिनाती हैं। यह एक लंबा संवाद वाला सीन है। इस सीन को देखने के बाद कई दर्शक निराश हो गए और सोशल मीडिया पर प्रियंका की डायलॉग बोलने की स्टाइल की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
Wtf was this? Such a big letdown
by u/Expensive-Split-3248 in IndianTellyTalk
नेटिजन्स की राय
कई यूजर्स ने पिछली नागिन (जैसे मौनी रॉय और अदा खान) की तुलना में प्रियंका को कमतर बताया और कहा कि उन्होंने बहुत ऊंचा स्टैंडर्ड सेट किया था।
- कुछ यूजर्स ने लिखा, 'मौनी रॉय और अदा खान वापस आ जाओ, यह तो ऐसा लग रहा है जैसे स्कूल का बच्चा भाषण दे रहा हो'
- दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत खराब है, असहनीय'
- एक और यूजर ने लिखा, 'नागिन की विरासत बर्बाद कर दी, डायलॉग डिलीवरी बहुत घटिया है'
- एक और यूजर ने लिखा, 'स्क्रिप्ट बेहतर होनी चाहिए थी, प्रियंका ठीक काम कर रही हैं'
प्रियंका चाहर चौधरी का करियर
प्रियंका चाहर चौधरी को 'उड़ारियां' सीरियल से फेम मिला। 'बिग बॉस 16' में भी उन्होंने हिस्सा लिया और अपनी बेबाकी के लिए काफी पसंद की गईं। उसके बाद कुछ म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में काम किया। दो साल बाद 'नागिन 7' से टीवी पर कमबैक किया है। यह शो 'नागिन' फ्रेंचाइजी का सातवां सीजन है। कहानी में एक नागिन बदला लेती है और इस बार एक ड्रैगन से भी सामना होता है। इसमें नामिक पॉल और कनिका मान भी हैं।
यह भी पढ़ें: नीम करोली बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' का पोस्टर हुआ रिलीज, 'डिवाइन डेटूर' से प्रेरित है फिल्म; जानें रिलीज डेट