फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारावाहिकों में कुछ यूं दिखेगा भाई-बहन का प्यार

Tue, 20 Aug 2013 01:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी के प्रमुख धारावाहिकों में राखी पर्व की धूम देखने को मिलेगी। टीवी की चर्चित ऑन स्क्रीन भाई-बहन की जोड़ियां बहुत ही प्यार से रक्षाबंधन को सेलिब्रेट करेंगी।
विज्ञापन


धारावाहिकों में रक्षाबंधन पर टीवी के पर्दे की लोकप्रिय भाई-बहन की जोड़ियों को पर्व का आनंद उठाते दिखाया जा रहा है। कई हिट सीरियल्स में रक्षाबंधन स्पेशल एपीसोड दिखाए जाएंगे।

सोनी टीवी के हिट धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और उनकी बहन नताशा कपूर बहुत ही प्यार से रक्षाबंधन मनाते दिखेंगे। राम अपनी प्यारी सी बहन को उनका मनचाहा उपहार भी भेंट करेंगे। इनके प्यार में परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


जीटीवी में 'कबूल है' धारावाहिक में एकता और सौहार्द की मिसाल पेश की जाएगी। गौरतलब है कि सीरियल मुस्लिम परिवेश पर आधारित है फिर भी मुख्य किरदार असद (करण ग्रोवर) अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन सेलीब्रेट करेंगे।

मुख्य रूप से सौतेले भाई-बहन के प्यार को ही स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'वीरा' की थीम बनाया गया है। जाहिर है कि इस सीरियल में तो राखी पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। वीरा अपने वीर रनविजय के हाथ पर बहुत ही खुशी से राखी बांधेंगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मैं नैतिक की बहनें उनको राखी बाधंगी। इसके अलावा 'तारक मेहता का 'उल्टा चश्मा', 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे अधिकतर लोकप्रिय धारावाहिकों में रखाबंधन पर कुछ न कुछ स्पेशल दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें