फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: एक बार फिर बिग बॉस के घर में नजर आएंगी राखी सावंत, लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, शो में आएगा ट्विस्ट

Mon, 28 Nov 2022 04:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिग बॉस में आए दिन कोई-न-कोई नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आते रहते हैं। दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए बिग बॉस शो में कुछ-न-कुछ नया करते रहते हैं। और जब एंटरटेनमेंट की बात हो और राखी सावंत का जिक्र न हो ऐसा तो हाे ही नहीं सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर 'बिग बॉस' के घर में एंट्री लेने वाली हैं। हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट है। राखी इस बिग बॉस हिंदी नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी के साथ तीन अन्य कंटेस्टेंट्स भी वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में जाएंगे। हाल ही में, 'बिग बॉस मराठी 4' ने शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया है कि राखी के एंट्री ने सभी घरवालों को सरप्राइज कर दिया। राखी भी एक बार फिर 'बिग बॉस' के घर में जाकर बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें- Physical Relation: मैं नौ साल की थी जब... शादी से पहले शारीरिक संबंध पर सेलेब्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे

'बिग बॉस मराठी 4' में पहुंचते ही राखी, विकास सावंत और अपूर्वा नेमलेकर की तरफ इशारा करते हुए बातें करती दिखती हैं। राखी के साथ, 'बिग बॉस मराठी 3' के विजेता विशाल निकम, 'बिग बॉस मराठी 3' के फाइनलिस्ट आरोह वेलणकर और 'बिग बॉस मराठी 3' फेम मीरा जगन्नाथ ने कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। आने वाले दिनों में यह एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu: सोनम कपूर ने बिपाशा की बेटी के लिए भेजे खूबसूरत तोहफे, अभिनेत्री ने दिखाई झलक

एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा था, 'मैं 'बिग बॉस' में जा रही हूं, मैं तो चैनल की एम्पलॉई हूं, वे मुझे जहां बोलते हैं, मैं वहां चली जाती हूं। इस बार मैं 'बिग बॉस' हिन्दी में नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी में जा रही हूं।' इसके साथ ही उन्होंने जनता से उन्हें भारी भरकम वोट देने की अपील की है। राखी हर बार दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब होती हैं, अब देखना होगा कि 'बिग बॉस मराठी' में जाकर वे क्या करती हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhediya Weekend 1: वरुण की फ्लॉप फिल्मों से भी खराब रहा ‘भेड़िया’ का वीकएंड कलेक्शन, टॉप 10 में नहीं मिली जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें