फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सूजल’ की सफलता पाने की एक और कोशिश, आईएएस के गैंगस्टर बनने की कहानी प्रणाम में निभाएंगे लीड रोल

Thu, 11 Jul 2019 12:57 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
rajeev khandelwal - फोटो : social media
विज्ञापन
छोटे परदे पर सीरियल 'कहीं तो होगा' के लीड किरदार सूजल के नाम से पहचाने जाने वाले राजीव खंडेलवाल बड़े परदे पर अब भी अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राजीव की पहली फिल्म 'आमिर' को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा लेकिन जैसा अक्सर नए नए बने हीरो के साथ होता है, आमिर की कामयाबी भी राजीव पचा नहीं पाए।
विज्ञापन


एक के बाद एक तमाम मौके पा चुके राजीव के सामने अब मौका है फिर से अपनी खोई हुई ब्रांडिंग बटोरने का। एक आईएएस अफसर के गैंगस्टर बन जाने की कहानी कहती उनकी अगली फिल्म 'प्रणाम' अगले महीने रिलीज होने वाली है । इस फिल्म से राजीव को लगता है कि उनकी खोई हुई चमक जरूर लौट आएगी। 

फिल्म में उनके साथ बतौर हीरोइन समीक्षा सिंह हैं और फिल्म को निर्देशित किया है संजीव जायसवाल ने। राजीव के अलावा फिल्म में अदाकारी के कुछ बड़े नाम जैसे विक्रम गोखले, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और अनिरुद्ध दवे भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें