फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस पर जमानत पर बाहर आए करण ओबेरॉय के गाने में झलका 'रिश्तों का व्यापार'

Tue, 02 Jul 2019 05:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Karan Oberoi - फोटो : social media
विज्ञापन

यौन शोषण का आरोप झेल चुके करण ओबेरॉय ने एक गाने के जरिए अपना दर्द बयां किया है। गाने एक्टर करण ओबेरॉय ने ही लिखा और गाया है। गाने के बोल हैं रिश्तों का व्यापार। करण ओबेरॉय की गिरफ्तारी के बाद से देश में #Metoo के बाद #MenToo मूवमेंट की शुरुआत हुई।

विज्ञापन


इस मूवमेंट में करण ओबेरॉय के समर्थन में कई महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने फर्जी मामलों के चलते खुद को हुई परेशानी को भी साझा किया। यह प्रदर्शन महिलाओं द्वारा पुरुषों के खिलाफ कानून का गलत इस्तेमाल कर उनको फंसाने के मामलों में जागरुकता लाने के लिए आयोजित किया गया था। 

हाल ही एक महिला ज्योतिषी ने रेप का आरोप लगाते हुए टीवी एक्टर करण ओबेरॉय के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। 6 मई को एक महिला ज्योतिषी की शिकायत के बाद ओशिवारा पुलिस ने करण ओबेरॉय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया था। जिसके बाद 9 मई को अंधेरी कोर्ट ने करण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 
विज्ञापन


करण ओबेरॉय की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद इस महिला ने पुलिस में एक और शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना था कि मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उस पर पेपर कटर से हमला किया और एसिड फेंकने की धमकी दी। इस हमले के दो दिन बाद  सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने हमले में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

तफ्तीश में पता चला कि इन हमलावरों में से एक शिकायतकर्ता महिला का रिश्तेदार था। उसी ने पुलिस को बताया कि यह हमला महिला के वकील की साजिश पर किया गया था और इसके लिए उसे 10 हजार रुपये भी मिले। तफ्तीश के दौरान इस महिला ने स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाने के लिए मुंबई पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी मुलाकात की लेकिन बाद में पुलिस ने महिला को ही गिफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें