फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा सिंह को लेकर क्या बोले अविनाश मिश्रा?: रजत दलाल ने दी थी ये चेतावनी; जानें पूरा मामला

Tue, 24 Nov 2026 09:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ईशा और अविनाश 'बिग बॉस 18' में एक साथ नजर आए थे, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
  • इस मामले में  रजत दलाल की एंट्री हुई है। उन्होंने अविनाश पर तंज कसा है।
  • इस पूरे मामले पर अविनाश मिश्रा ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
रजत, ईशा, अविनाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का मामला अब तूल पकड़ रहा है। इस बीच अविनाश ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करके इस मामले पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, 'मैंने एक गाना बजाया था। इसके बहुत सारे मतलब निकाले जा रहे हैं। मुझे पता है कि यह सबसे ज्यादा ईशा को दुख पहुंचा रहा है। मगर मेरा कोई ऐसा इरादा नहीं था। जो भी हुआ है उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं। हम दोनों जो अलग हुए उसमें मेरी गलती है। इसमें परिवार को शामिल ना करें।'
विज्ञापन


रजत दलाल ने दी अविनाश को चेतावनी
इससे पहले रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी रजत दलाल ने अभिनेता अविनाश मिश्रा को ईशा सिंह से दूर रहने की चेतावनी दी थी। दोनों कलाकारों के बीच अनबन की अटकलें लगाई जा रही थी। रजत जो ईशा को अपनी छोटी बहन मानते हैं, ने अविनाश पर इस अनबन को लेकर एक खास तरह की कहानीगढ़ने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
Trending Videos

अविनाश, ईशा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले रजत?
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में रजत ने अविनाश पर तंज कसा। हाल ही में एक क्लब में जाने के दौरान अविनाश ने 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाया था, जिसे लेकर रजत ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी अपील की कि वे किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें। रजत ने सीधे अविनाश से बात करते हुए वीडियो में कहा, 'मैंने उसे चार बार शांति से समझाया है कि उसे ईशा से दूर रहना चाहिए। उसने जो किया, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उसे अपना काम करना चाहिए और हमसे दूर रहना चाहिए।'

रजत ने अविनाश से क्या सवाल किया?
रजत ने अविनाश पर तंज कसते हुए कहा कि एक क्लब में उन्होंने 'बेवफा निकली है तू' गाना बजाया, जिससे ऐसा लगे कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है। रजत ने आगे कहा, 'अब वह 'बेवफा निकली है तू' गाना बजा रहा है। वह क्या संदेश देना चाहता है? यही कि वह बहुत शरीफ है और उसके साथ अन्याय हुआ है।'

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
कब आई अनबन की खबर?
ईशा और अविनाश के बीच अनबन की चर्चा तब और तेज हो गई, जब यह खबर आई कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इंटरनेट पर ईशा की मां का बताया जा रहा एक वॉयस नोट भी सामने आया, जिसमें अविनाश पर बेवफाई का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस ऑडियो और आरोपों की सच्चाई की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

क्या बोलीं ईशा?
ईशा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस स्थिति पर बात की। अपनी पोस्ट में उन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करने का जिक्र किया जिसने उन्हें धोखा दिया है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो वह नाम और सबूत भी सामने ला सकती हैं।
विज्ञापन

कब मिले ईशा और अविनाश?
  • ईशा और अविनाश 'बिग बॉस 18' में एक साथ नजर आए थे, जहां वे काफी करीब आ गए थे। 
  • उनके बीच की नजदीकियों को देखकर अक्सर उनके डेटिंग करने की अफवाहें उड़ती थीं।
  • हालांकि दोनों में से किसी भी कलाकार ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें