बॉलीवुड की सबसे चहेती मां यानि रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दिल का दौरा पड़ने से देर रात उनकी मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
रीमा इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नामकरण' में नजर आ रही थीं। वो नामकरण में दयावंती मेहता नाम की महिला का किरदार निभा रही थीं।खबर है कि रीमा के निधन के बाद सीरियल की टीम ने दयावंती के लिए नए चेहरे की तलाश कर ली है। इसके लिए उन्होंने गुजराती एक्ट्रेस रागिनी शाह का नाम फाइनल किया है।
रागिनी इससे पहले कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। वो 'दिया और बाती हम', 'सरस्वती चंद्र', 'एक महल हो सपनों का', 'आती रहेंगी बहारें' जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं।