बीते कुछ दिनों से काजी तौकीर के शो से बाहर जाने की खबरें सामने आ रही थीं। मगर अब काजी की टीम ने इस पर एक आधिकारिक स्टेटमेंट सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। जानें क्या कहा टीम ने…
क्या सच में बाहर जाएंगे काजी?
‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर एक मजबूत प्रतिभागी के तौर पर सामने आए। मगर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बीमारी की वजह से उनके शो छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस मामले पर काजी की टीम ने एक पोस्ट के जरिए मामले को साफ किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘काजी परिवार के लिए एक दिल छू लेने वाली खबर। हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बुखार से जूझ रहे हैं और जब भी मौका मिलता है, आराम कर रहे हैं। हाल ही में, उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की गई है।’
काजी तौकीर
- फोटो : सोशल मीडिया
घर के अंदर या बाहर हैं काजी
आगे अपनी पोस्ट में काजी की टीम ने कहा, ‘वह अभी भी बिग बॉस हाउस में हैं और हम उनकी सेहत के बारे में बिग बॉस टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं। आराम करते हुए भी, काज़ी लगातार हिस्सा ले रहे हैं, सबका मनोरंजन कर रहे हैं और अपनी सकारात्मक ऊर्जा से घर में रौनक बढ़ा रहे हैं। यही है हमारे रॉकस्टार।’
अरिश्फा खान-काजी तौकीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अरिश्फा-काजी में हुई बहस
हाल ही में मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया है। इसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर बहस करते हुए नजर आते हैं। अरिश्फा, आसिफ से कहती हैं कि आप बाहर चले जाओ, मगर वह बाहर जाने के बजाए उनसे बहस करते हैं। दोनों एक-दूसरे पर बदतमीजी से बात करने का इल्जाम लगाते हैं। बातचीत के दौरान अरिश्फा कहती हैं कि आप बकवास मत करो। इस पर काजी नाराज हो जाते हैं।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
'बिग बॉस 20' में हलचल
- 'बिग बॉस 20' में मिड-वीक एविक्शन के दौरान रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया।
- उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज ने रीति को घर में सबसे कम योगदान देने वाली कंटेस्टेंट बताया था।
- इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया कि नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में मैरी कॉम को सबसे कम वोट मिले हैं।
- हालांकि, उनके पास दो लाइफ थीं। इसलिए एक लाइफ खत्म होने के बाद उन्हें घर में बने रहने का एक और मौका मिल गया।