सगाई की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में प्रियंका ने हाथ में एक खूबसूरत अंगूठी दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया कि क्या उन्होंने अंकित गुप्ता के साथ सगाई कर ली है? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अंकित और प्रियंका ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक इवेंट में मीडिया से बातचीत में प्रियंका और अंकित से उनकी शादी की अफवाहों के बारे में सवालों की झड़ी लग गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा, “मैं तो हमेशा यहीं बोलता हूं कि क्या हम दोनों आपको ऐसे अच्छे नहीं लगते? कितने खुश रहते हैं। क्या शादी?''
Mike Batayeh: नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' अभिनेता माइक बटायेह, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
प्रियंका ने पोस्ट पर कही यह बात
प्रियंका चाहर चौधरी ने भी अपने इंस्टाग्राम फोटो के बाद प्रशंसकों के उत्साहित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "प्रियांकित के फैंस और हमारे जितने भी प्रशंसक हैं, वे अंगूठी की तस्वीर से काफी खुश थे, लेकिन उन्होंने शायद बाद में कैप्शन पढ़ा होगा।'' बता दें कि सलमान खान के रियलिटी गेम शो बिग बॉस 16 में प्रियंका ने शानदार खेल दिखाते हुए फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रही थीं। हालांकि, वह इस खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी थीं।
Jeevan: सिर्फ 26 रूपये जेब में लेकर मायानगरी आए थे जीवन, खलनायक के किरदार से कमाया नाम
इस म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे अंकित