फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने सरकार से कहा, 'बीड़ी टैक्स फ्री है तो सैनिटरी पैड क्यों नहीं'

Wed, 19 Apr 2017 12:13 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
प्र‌िया मल‌िक
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन 9 की कंटेस्टेंट प्रिया मलिक अपने बयानों और बोल्ड सींस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ने सरकार से सैनिटरी पैड्स को टैक्स फ्री करने की अपील की है।
विज्ञापन

 
उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली को टैग करते हुए लिखा एक के बाद एक कई ट्वीट कर लिखा कि सैनिटरी पैड्स को टैक्स फ्री किया जाए। उन्होंने दलील दी कि सरकार का यह कदम करोड़ों महिलाओं को फायदा होगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'शुक्र है लहू के लगान का, 88% भारतीय महिलाएं आज भी अपने अच्छे दिनों के दौरान कपड़े, प्लास्टिक, सूखी पत्तियों और रेत का इस्तेमाल कर रही हैं।'

 ये भ्‍ाी पढ़ें- अजान के खिलाफ ट्वीट करने पर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज
विज्ञापन

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने सरकार से कहा, 'बीड़ी टैक्स फ्री है तो सैनिटरी पैड क्यों नहीं'

प्र‌िया मल‌िक
प्रिया ने अगले ट्वीट में लिखा, 'हाय अरुण जेटली, ऐसा क्यों है कि बीड़ियां टैक्स फ्री हैं और सैनिटरी पैड्स पर लहू का लगान देना पड़ता है? सच कह रही हूं, जिगर मा बड़ी आग है।'

प्रिया ने आगे लिखा, 'यदि कुमकुम, बिंदी, अल्टा और सिंदूर टैक्स फ्री हैं तो सैनिटरी नैपकिन्स क्यों नहीं? श्रृंगार का अधिकार है लेकिन लहू के लगान के साथ?' बता दें कि फिल्म 'बार बार देखो' की रिलीज से पहले एक सीन पर विवाद उठा था। उस सीन के समर्थन में प्रिया ब्रा लेस होकर सामने आई थीं।

ये भ्‍ाी पढ़ें- 'दंगल' के प्रमोशन के लिए चीन पहुंचे आमिर, होटल के बाहर 12 घंटे से इंतजार कर रहे थे फैंस


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें