फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बालिका वधु' छोड़ स्टार प्लस से जुड़ेगी प्रत्युषा?

Tue, 12 Mar 2013 11:43 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी कुछ समय पहले ही कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभा रही प्रत्युषा बैनर्जी को रिप्लेस किया गया है।
विज्ञापन


लेकिन प्रत्युषा बैनर्जी के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, प्रत्युषा जल्द ही एक अन्य शो में दिखाई दे सकती है।

दरअसल, प्रत्युषा बैनर्जी के 'बालिका वधु' शो को छोड़ने के कई कयास लगाए जा रहे थे, ऐसा माना जा रहा था कि प्रत्युषा बैनर्जी शो में नखरे कर रही थी इसीलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं ये कयास भी लगाए जा रहे थे कि प्रत्युषा बैनर्जी ने महेश भट्ट की फिल्म के लिए ये शो छोड़ दिया है।

ये भी चर्चा थी कि टफ शेड्यूल और प्रत्युषा की तबयित खराब होने के कारण प्रत्युषा ने ये शो छोड़ा है। कुछ का तो ये कहना था कि प्रत्युषा शादी कर रही है, इसीलिए शो को पूरा टाइम नहीं दे पाने के कारण शो छोड़ रही है।
विज्ञापन


लेकिन इन सबके अलावा अब सुनने में आ रहा है कि प्रत्युषा जल्द ही स्टार प्लस के शो 'सिने विस्ता' में दिख सकती है।

हालांकि अभी तक प्रत्युषा या स्टार प्लस की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

लेकिन ये चर्चा जोरों पर है कि इस शो में वत्सल सेठ मेन लीड रोल करेंगे और प्रत्युषा वत्सल के अपोजिट होगी।

ये शो बॉलीवुड फिल्म 'खून भरी मांग' पर बेस्ड होगा। अगर ये बात सच हुई तो वाकई प्रत्युषा के फैन्स उन्हें दोबारा परदे पर देख्ा पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें