स्टार पर प्लस पर जबर्दस्त धारावाहिक 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ सकता है। शो से जुड़े लोग 'प्रतिज्ञा 2' बनाने जा रहे हैं।
टीवी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि धारावाहिक थोड़े नए फॉरमेट में बनाया जा रहा है। हालांकि शो के लिए अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। फिर भी यह कहा जा रहा है कि धारावाहिक का रीमेक वापसी को एकदम तैयार है।
शो के लिए कुछ कलाकारों को भी एप्रोच किया गया है। जिनमें से ज्यादातर वही कलाकार हैं जो पहले शो में काम कर चुके हैं। स्टार प्लस और शो के निर्माता के बीच भी शो की वापसी की बात पक्की हो चुकी है।
मुख्य किरदार के लिए पूजा गौर(प्रतिज्ञा) और अरहान मलिक(कृष्णा) से भी बात की गई है। गौरतलब है कि इस शो को दर्शकों का अपार प्यार मिला था। स्टार प्लस की रेटिंग भी काफी आगे गई थी।
सास बहू सीरियल के बीच इस सीरियल ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। यही कारण है कि धारावाहिक को वापस पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है।