फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केबीसी' के लिए तैयारी नहीं कर पाए बिग बी

Thu, 08 Aug 2013 12:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'सीखेगा नहीं तो जीतेगा नहीं' इसी स्लोगन के साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का सीजन7 लेकर आए हैं। असली जिंदगी में भी यह स्लोगन बिग बी का फलसफा है। जिसे वह अपनी में लागू करते हैं।
विज्ञापन


यह बात साफ हुई जब बिग बी ने कहा कि वह केबीसी के लिए पूरी तैयारी नहीं कर पाए हैं। अमिताभ ने यह भी जोड़ा कि किसी भी क्रिऐटिव वर्क के लिए तैयारी कभी भी काफी नहीं होती है। यह हमेशा कम ही नजर आती है।

अमिताभ की इस बात ने यह तो साफ कर दिया है कि 70 की उम्र में भी उनमें सीखने की कितनी ललक है। साथ ही काम के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को उन्होंने एक बार फिर जगजाहिर कर दिया।
विज्ञापन


तो केबीसी के माध्यम से सीखने की जो नसीहत वह लोगों को दे रहे हैं खुद भी इसका पालन अपने जीवन में करते हैं। जिस जोश के साथ अमिताभ केबीसी 7 लेकर आए हैं उससे लगता है कि एक बार फिर यह लोगों के दिलों पर राज करके ही मानेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें