फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुब्रा सैत ने बताया नाना पाटेकर की सफलता का राज! पहली मुलाकात पर प्रकाश झा ने कही थी ये बात

Mon, 06 Apr 2026 10:46 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kubbra Sait: कुब्रा सैत हाल ही में शो 'संकल्प' में नजर आईं। उन्होंने प्रकाश झा और नाना पाटेकर के साथ काम करने के अनुभव को बताया है।
विज्ञापन
संकल्प - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कुब्रा सैत प्रकाश झा के शो 'संकल्प' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोर रही हैं। इस ड्रामा में उन्होंने डीसीपी परवीन शेख का किरदार निभाया है। इसमें वह एक ऐसी समर्पित पुलिस ऑफिसर बनीं हैं, जिसमें वफादारी और दोस्ती की भावना भरी है।
विज्ञापन


शो मिलने पर कैसा लगा?
एचटी से बातचीत में कुब्रा ने बताया कि कैसे प्रकाश झा ने सिर्फ एक मुलाकात के बाद ही उनके रोल को एक कैमियो से कहीं ज्यादा बड़ा कर दिया। उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया।

प्रकाश झा - फोटो : एक्स
एक कैमियो से कुछ बड़ा
इस शो में कुब्रा को पहले छोटा रोल मिला था। बाद में उन्हें इसमें बड़ा रोल मिला। इस पर उन्होंने कहा 'मुझे पता था कि शो में सिर्फ एक स्पेशल अपीयरेंस है, तब भी मुझे इसे करने में कोई हिचक नहीं थी। फिर वह मुझसे मिले और कहा, 'तू जा, मैं लिखता हूं'। इसके बाद उन्हें इसमें बड़ा रोल मिला।

पूरी स्क्रिप्ट नहीं दिखाई गई
कुब्रा को शो की पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी। इस पर उन्होंने कहा 'मुझे याद है कि उन्होंने मुझे बाकी की स्क्रिप्ट दी ही नहीं थी। उन्होंने कहा था, 'तू तो मर जाती है, तुझे आगे क्या होता है, यह जानकर क्या करना है' शो देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि कहानी में मेरे किरदार की बहुत बड़ी भूमिका है।'

Dhurandhar 2: 18वें दिन 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास! घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म

विज्ञापन

संकल्प - फोटो : यूट्यूब
नाना पाटेकर की सफलता का राज
नाना पाटेकर के साथ काम करने पर कुब्रा ने कहा 'मेरे लिए, सबसे खास बात यह है कि वह कितने सहज तरीके से खुद को पेश करते हैं। वह आसानी से घुल-मिल जाते हैं, सुकून देने वाले हैं। इतने अनुभव के बाद भी, जिस तरह की दयालुता और बारीकी से वह काम करते हैं, उसे देखकर आपको एहसास होता है कि शायद यही उनकी लंबी सफलता का राज है।'

'संकल्प' के बारे में
प्रकाश झा के निर्देशन में बने इस शो में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, संजय कपूर, नीरज काबी, मेघना मलिक, तुषार पांडे और रूप दुर्गापाल भी अहम किरदारों में नजर आते हैं। यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें