फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार 'प्रतिज्ञा', करेंगी ये शो

Fri, 19 May 2017 04:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
पूजा गौर
विज्ञापन
टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर जल्द ही छोटे पर्दे पर कमबैक करने वाली हैं। खबर है कि वो एक हॉरर शो में नजर आएंगी। इस शो का नाम 'चीख... एक खौफनाक सच' है। इसे बिग मैजिक चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


इंडियन फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूजा इसके एक एपिसोड में नजर आएंगी। पूजा ने इस बारे में बताया, 'हां मैं इस शो का एक एपिसोड कर रही हूं। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है और अलग है। मैं पहले भी हॉरर शो कर चुकी हूं लेकिन ये उन सबसे अलग है।'

पूजा स्टार प्लस के शो 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से फेमस हुई थीं। इसमें वो प्रतिज्ञा नाम की लड़की का किरदार निभा रही थीं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा वो 'कितनी मोहब्बत है' में भी नजर आ चुकी हैं। कुछ समय पहले वो लाइफ ओके पर आने वाले शो 'सावधान इंडिया' को होस्ट करते नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें