फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीमा लागू के निधन की खबर मिलते ही रुक गई इस सीरियल की शूटिंग

Thu, 18 May 2017 02:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
रीमा लागू
विज्ञापन
बॉलीवुड की सबसे चहेती मां यानि रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दिल का दौरा पड़ने से देर रात उनकी मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


रीमा इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नामकरण' में नजर आ रही थीं। खबर है कि रीमा लागू के निधन की खबर सुनते ही टीम ने इसकी शूटिंग रोक दी है।

जब सीरियल की टीम को उनके निधन के बारे में पता चला तो वो काफी हैरान रह गए। गुलफाम खान जो इस 'नामकरण' में फातिमा बानो का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'मैं इस खबर से सकते में आ गई। रीमा जी हमारे साथ कल ही शूट कर रही थीं। वो काफी अच्छे मूड में थीं हम सभी संगीत सेरेमनी के लिए शूट कर रहे थे। उनका गला खराब था जिस वजह से वो ज्यादा बात नहीं कर पा रही थीं।'

विराफ पटेल सीरियल में लीप से पहले उनके बेटे का किरदार निभा रहे थे। उनका कहना है, 'मैं नामकरण के एक साथी से बात कर रहा था और उसने मुझे बताया कि रीमा जी कल तक उनके साथ काम कर रही थीं। मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा कि वो अब हमारे साथ नहीं हैं।'
विज्ञापन


जेन इमाम ने भी इंस्टाग्राम पर रीमा लागू को याद करते हुए वीडियो पोस्ट की है।

A very humble human being. I still remember i used to tease you and that pat u would give me on my back. A god mother to half of #bollywood and a mentor to us. It was indeed a pleasure working with u ma'am #rip #Reemalagoo ji # May u shower ur blessings on us from heaven P.s:I would still remember u as kokkie ji from #shreemaan shreemati Love you ma'am A post shared by ZAIN IMAM (@zainimam_official) on May 17, 2017 at 10:19pm PDT
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें