फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डैडी' को देखने की चाहत में पूजा भट्ट जाएंगी पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
1989 की हिट फिल्म 'डैडी' पर आधारित बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट का नाटक 'डैडी' अब कराची पहुंच गया है। 'डैडी' पूजा भट्ट की पहली फिल्म थी। भारत में इसने काफ़ी तारीफ बटोरी थी और सफल रही थी।
विज्ञापन


कराची में होने वाले अंतराष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल में इस नाटक का प्रीमियर होना है।

पूजा भट्ट ने ट्वीट किया है कि वह और उनके पिता महेश भट्ट इस समारोह में जरूर जाएंगे। नाटक में अनुपम खेर का किरदार अभिनेता इमरान जाहिद निभाएंगे।

अनुपम खेर को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। ये फेस्टिवल कराची की नेशनल अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स ने आयोजित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें