पायल रोहतगी ने बताया कि कंपनी से किसी व्यक्ति ने आकर उनसे सामान वापस लिया। उसके बाद 15 दिन से वह लगातार फोन कर रही हैं, लेकिन उन्हें नया सामान नहीं मिल रहा है। फोन करने पर रिटर्न का स्टेटस पता किया तब उनसे कस्टमर केयर ने एक फॉर्म भरने के लिए कहा। फार्म में लिखा था कुरियर रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये फीस जमा करें। इसके बाद फार्म में 10 रुपये भेजने के लिए कहा गया और साथ ही कार्ड डिटेल भरने के लिए भी कहा था।
Esther Victoria Abraham: घर से बगावत कर लिखी अपनी किस्मत, पहली मिस इंडिया जो बनीं बॉलीवुड की स्टंटवुमन
पायल रोहतगी ने फार्म में कार्ड की जानकरी भरी। इसके बाद ओटीपी मांगा गया और जैसे ही उन्होंने ओटीपी भरा तो उनके अकाउंट से 10 रुपये की जगह 20,238 रुपये निकल गए। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवा दी। पायल का कहना है कि गूगल पर उपलब्ध ये कस्टमर केयर नंबर्स और लिंक रियल हैं, लेकिन ठगी का काम करते हैं।
60 और 80 के दशक में बंगाली सिनेमा की हिट नायिका रही हैं अंजना भौमिक