फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का रोल निभाने वाले थे पार्थ, ऐन मौके पर मेकर्स को दे डाली धमकी

Fri, 10 Aug 2018 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पार्थ
विज्ञापन
एकता कपूर का टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' फिर से शुरू होने जा रहा है । कुछ दिन पहले ही एकता ने इस सीरियल का प्रोमो रिलीज किया था । जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था । कइयों को तो अपने बचपन की याद आ गई थी । सोशल मीडिया पर इस प्रामो की काफी तारीफ हुई थी । अब एक नई वजह से यह शो चर्चा में आ गया है ।
विज्ञापन

कसौटी
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल में पार्थ समथान, अनुराग बासु के रोल में नजर आने वाले थे । लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने प्रोड्यूसर्स के सामने डिमांड रखी है कि उन्हें हिना खान से ज्यादा फीस दी जाए । अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो ये सीरियल नहीं करेंगे ।

कसौटी
पार्थ की बातों से लग रहा है कि सीरियल मिलते ही उनके भाव बढ़ गए हैं । पार्थ शो में लीड रोल निभा रहे हैं । ऐसे में उन्हें ये मंजूर नहीं कि हिना को उनसे ज्यादा फीस मिले । हिना खान शो में कोमोलिका की भूमिका निभा रही हैं । वहीं एरिका फर्नांडिस प्रेरणा के रोल में नजर आएंगी ।
विज्ञापन

एकता कपूर
बता दें कि हिना खान ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका निभाई थी । तभी से उनकी पॉपुलैरिटी आसमान पर पहुंच गई थी । हिना ने बिग बॉस में एंट्री के लिए भी सबसे ज्यादा फीस ली थी । अब देखना ये है कि एकता, पार्थ की डिमांड पूरी करेंगी या उनकी जगह कोई और हीरो कास्ट किया जाएगा ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें