बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नितिभा कौल ने नए साल के मौके पर अपने खूबसूरत प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही नितिभा ने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरा भी रिवील कर दिया है। एक साल से अधिक समय तक उनकी पहचान छिपाए रखने के बाद नितिभा ने रिवील करने के लिए सबसे परफेक्ट वीडियो और तस्वीरें चुनीं।
प्रपोजल देख हैरान रह गईं नितिभा
नितिभा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। प्रपोजल के वीडियो में नितिभा को फूलों से सजी जगह में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने एक छोटी सफेद ड्रेस और सफेद हील्स पहनी हुई हैं। जबकि उनके बॉयफ्रेंड (जिनका नाम अभी तक रहस्य बना हुआ है) ने भी मिलते-जुलते रंगों के कपड़े पहने थे। आंखों पर बंधी पट्टी हटाते बॉयफ्रेंड फूलों और अंगूठी के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। यह देखकर नितिभा पूरी तरह से हैरान रह गईं।
नितिभा ने बताया सबसे आसान हां
प्रपोजल का वीडियो साझा करते हुए नितिभा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने आज तक जितनी आसानी से 'हां' कहा है, यह सबसे आसान था। इस खूबसूरत दिन पर मेरे जीवन के प्यार ने मुझसे हमेशा के लिए शादी का प्रस्ताव रखा कई साल तक देर रात के फोन कॉल, एयरपोर्ट पर विदाई, अनगिनत आंसू और महाद्वीपों व टाइम जोन के पार एक-दूसरे से प्यार करने के बाद, इस पल ने हर पल को सार्थक बना दिया। नितिभा ने इसे अपने सपनों का प्रपोजल बताया है।
एक साल से रिलेशनशिप में है कपल
नितिभा अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने फैंस को उनका चेहरा नहीं दिखाया। यह कपल एक साल से अधिक समय से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में था। नितिभा बिग बॉस 10 में नजर आई थीं।