एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन' भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल फ्रेंचाइजी शोज में से एक माना जाता है। इस शो ने न सिर्फ टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि कई अभिनेत्रियों को रातोंरात सुपरस्टार भी बना दिया। वर्षों से ‘नागिन’ के अलग-अलग सीजन में कई नामचीन एक्ट्रेसेस नजर आ चुकी हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल हमेशा चर्चा में रहता है- आखिर कौन सी नागिन सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस रही है?
मौनी रॉय
- फोटो : एक्स
मौनी रॉय
नागिन की शुरुआत से ही मौनी रॉय इस किरदार की पहचान बन गई थीं। पहले दो सीजन में उन्होंने नागिन बनकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। टीवी इंडस्ट्री में उनकी गिनती सबसे पसंदीदा नागिन्स में होती है। माना जाता है कि इस शो के जरिए मौनी ने प्रति एपिसोड एक से दो लाख रुपये लिए थे, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
अदा खान
- फोटो : एक्स
अदा खान
इसके बाद नागिन वर्ल्ड में अदा खान का नाम भी मजबूती से जुड़ा। उन्होंने पहले और दूसरे सीजन में अहम भूमिका निभाई और बाद के सीजनों में भी कैमियो के जरिए शो का हिस्सा बनीं। उनकी नागिन इमेज आज भी दर्शकों के जेहन में बसी हुई है। अदा खान को इस सीरियल के लिए प्रति एपिसोड 70 से 90 हजार रुपये मिले थे।
सुरभि ज्योति
- फोटो : यूट्यब
सुरभि ज्योति
नागिन 3 में लीड रोल निभाने वाली सुरभि ज्योति को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हालांकि उनकी फीस बाकी टॉप नागिन्स के मुकाबले थोड़ी कम मानी जाती है, लेकिन लोकप्रियता के मामले में उन्होंने किसी से कम नहीं छोड़ा। दावा है कि उन्हें एक एपिसोड के लिए 60 हजार रुपये दिए गए। वहीं इसी सीजन में अनिता हस्सनंदनी ने अपने नेगेटिव और ग्रे शेड्स वाले किरदार से खास पहचान बनाई और फीस के मामले में वो एक लाख रुपये चार्ज करती थीं।
निया शर्मा
- फोटो : एक्स
निया शर्मा
नागिन 4 में लीड बनीं निया शर्मा ने शो में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाया। हालांकि फीस के मामले में वह इस लिस्ट में पीछे रहीं, लेकिन उनके किरदार ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। निया को 40 हजार रुपये प्रति एपिसोड मिले हैं।
सुरभि चांदना
- फोटो : एक्स
सुरभि चांदना
इसके बाद नागिन 5 में सुरभि चंदना ने बानी के रोल में एंट्री ली। उनकी दमदार एक्टिंग और स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रेजेंस ने शो को नई पहचान दी और उन्होंने भी प्रति एपिसोड अच्छी रकम वसूली। सुरभि को 60 हजार रुपये प्रति एपिसोड मिले।
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
तेजस्वी प्रकाश हैं सबसे महंगी नागिन
लेकिन अगर बात सबसे महंगी नागिन की हो, तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है तेजस्वी प्रकाश का। नागिन 6 में उनके किरदार को जबरदस्त लोकप्रियता मिली और यही वजह रही कि वह अब तक की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली नागिन बन गईं। उनकी फीस बाकी एक्ट्रेसेस के मुकाबले कहीं ज्यादा बताई जाती है। दावा है कि तेजस्वी प्रकाश को इस शो के लिए पहले 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड दिए और फिर एक्ट्रेस की फीस बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दी गई।
प्रियंका चाहर चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
प्रियंका चाहर चौधरी
अब सबकी नजरें नागिन 7 पर टिकी हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी नई नागिन के रूप में नजर आने वाली हैं। हालांकि उनकी फीस तेजस्वी प्रकाश से कम मानी जा रही है, लेकिन फैन फॉलोइंग के दम पर वह शो को नई ऊंचाई तक ले जा सकती हैं। प्रियंका चाहर चौधरी को 1.5 लाख रुपये फीस दी जा रही है