'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोनू' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि भानुशाली ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने भव्य गांधी संग अपने रिश्ते का सच बताया है।
टीवी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के कलाकार दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। खास बात ये है कि इन सालों में इस टीवी सीरियल से कई कलाकार जुड़े हैं, जिसमें निधि भानुशाली और भव्य गांधी का नाम भी शामिल है। निधि शो में 'सोनू' का किरदार निभाती थीं और उनके साथ 'टप्पू' के किरदार में भव्य गांधी नजर आते थे। दोनों ही सीरियल छोड़ चुके हैं लेकिन दोनों ही डेटिंग की खबरें आज भी छाई रहती हैं। वहीं, अब निधि भानुशाली ने भव्य गांधी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
हाल ही में, निधि भानुशाली ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने भव्य गांधी संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी और भव्य की काफी समय से बात नहीं हुई है। निधि ने कहा, ‘हम दोनों अपने-अपने रास्ते पर निकल चुके हैं लेकिन मैं इस बात के लिए काफी खुश हूं कि मैं और भव्य करीब आए और हम दोनों ने साथ में काम किया। हम दोनों हमेशा से काफी अच्छे दोस्ते रहे थे लेकिन हम कभी भी रिलेशनशिप में नहीं आए थे।
निधि भानुशाली का नाम उनके दोस्त ऋषि अरोड़ा के साथ भी जोड़ा जाता है। ऐसे में अभिनेत्री से उनके बारे में भी सवाल किया गया। इस पर निधि ने कहा, ‘वो सिर्फ मेरा दोस्त, बेस्टफ्रेंड और वर्क पार्टनर है। कुछ समय पहले ही मैं उसके साथ एक रोड ट्रिप पर गई थी। वो जब यूएस से आया था तब वह घूमना चाहता था और मुझे भी घूमना पसंद है। हम टेंट में रहे थे। रफ-एंड-टफ रोड ट्रिप हम दोनों को ही पसंद हैं।’
विज्ञापन
बता दें कि निधि भानुशाली को 'सोनू' के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई की वजह से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अलविदा दिया।