रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो में सेलेब्रिटी कन्टेस्टेंट की बात करें तो इस सीजन में शो 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस निया शर्मा भी पार्टिसिपेट करने वाली हैं और उन्हें इसके लिए 2 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। हालांकि अभी इस पर निया का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
ऐसी खबरें थी कि 'बिग बॉस 11' में शामिल होने के लिए ढिंचैक पूजा, सना सईद और अचिंत कौर जैसे कलाकारों से संपर्क किया गया है। निया फिलहाल कलर्स के एक्शन रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' को लेकर व्यस्त हैं।
पढ़ें- तो प्रियंका चोपड़ा की वजह से नवप्रीत बांगा ने ठुकराया 'बिग बॉस 11' का ऑफर
निया को 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' से लोकप्रियता मिली थी। 'जमाई राजा' में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।