वायरल वीडियो
निया शर्मा ने आज क्रिस्टल के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में क्रिस्टल अपना जन्मदिन केक कांटती और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही क्रिस्टल अपनी दोस्त निया के साथ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के लोकप्रिय गाने 'शरारत' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
निया का पोस्ट
निया ने इंस्टाग्राम पर इस शानदार वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'आज बहना (क्रिस्टल) का जन्मदिन है। उसे शरारत भरी शुभकामनाएं।' निया ने आगे लिखा, 'क्रिस्टल ज्यादा प्यारी, समझदार और हॉट है।' निया और क्रिस्टल के 'शरारत' गाने पर डांस को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। 'शरारत' गाने को जैस्मीन सैंडलस और मधुबंती बागची ने गाया है।
एक साथ काम कर चुकीं हैं निया और क्रिस्टल
क्रिस्टल और निया ने लोकप्रिय टेलीविजन शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' साथ काम किया है। इस सीरिलय में दोनों ने जीविका और मानवी बहनों की भूमिका निभाई है। निया और क्रिस्टल सह-कलाकार होने के साथ ही अच्छी दोस्ती भी हैं।
यह भी पढ़ें: 'राणाबाली' के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की पोस्ट देख भावुक हुए विजय देवरकोंडा, लिखा- 'मैं और रश्मिका...'