देवोलिना ने ट्वीट का मुंहतोड़ दिया जवाब
निया के इस ट्वीट को देखने के बाद देवोलीना खुद को शांत नहीं रख पाई और उन्होंने इस अभिनेत्री की बात का जवाब देते हुए लिखा, 'कृप्या छोटी को कोई ये बता दो कि सिर्फ फैशन कौशल दिखाने से कोई अच्छा इंसान नहीं बनता है। उसके लिए अच्छी सोच और अच्छे दिल की जरूरत होती है, जिसकी कमी मुझे दिख रही है। मैं अच्छी रील्स बना रही हूं या नहीं इसका फैसला मेरे प्रशंसकों को करने दो। अपनी फोटोशूट पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय यहां पर भी जज बन गए।'
क्या है पर्ल वी पुरी का मामला
पर्ल वी पुरी को शुक्रवार को देर शाम कथित तौर पर रेप आरोप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ये खबर टीवी जगत में तूफान की तरह फैल गई, जिसके बाद अनीता हसनंदानी, एकता कपूर, निया शर्मा और करिश्मा तन्ना जैसे कई कलाकारों ने इस अभिनेता का सोशल मीडिया पर समर्थन किया। लेकिन वसई के सीनियर अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पास सबूत और गवाह दोनों हैं। शनिवार को पर्ल को कोर्ट में पेश किया गया जहां न्यायधीश द्वारा इस अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया।