फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपस्टिक को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आईं ये एक्ट्रेस, कमेंट्स में खूब उड़ा मजाक

Tue, 10 Apr 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
nia sharma troll
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यूं तो निया शर्मा अपने बोल्ड फैशन के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन इस बार उनका ये बोल्ड फैशन ही उनके लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल बात ड्रैसिंग की हो या मेकअप की, निया को हमेशा एक्सपेरिमेंट करना पसंद हैं। अभी तक वह अपने ड्रैसिंग को लेकर काफी चर्चाओं में रहती थीं, लेकिन इस बार वह अपने लिपशेड की वजह से ट्रोल हो गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
nia sharma troll
निया इन दिनों वेब सीरीज ट्विस्टेड-2 में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर ट्विस्टेड-2 के सेट से एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनकी क्लीवेज साफ दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
nia sharma troll
इस तस्वीर में निया ने पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाई है। लिपस्टिक के कलर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक ट्रोलर ने निया को चुडै़ल बताया तो एक ने लिखा, कितनी गंदी लग रही हो। उल्टी करने का दिल कर रहा है तुम्हें देखकर। एक ने लिखा- छी, कितना गंदा लिपस्टिक कलर है।
विज्ञापन

4 of 4
nia sharma troll
ऐसा पहली बार नहीं है जब निया को उनके फैशन को लेकर किए गए एक्सपेरिमेंट पर ट्रोल किया गया हो। सोशल मीडिया पर अकसर उन्हें इसका सामना करना पड़ता है, लेकिन इस सब से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि निया शर्मा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें