फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन कृष्णा बोले-कपिल ने पीकर गालियां क्यों निकाली, ट्वीट क्यों किए होंगे, मुझसे जानिए सच

Tue, 10 Apr 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kapil krishna
कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल से जब शुक्रवार शाम को एक लीडिंग वेबसाइट के एडिटर के लिए गालियों भरे ट्वीट पोस्ट होने लगे तो मीडिया जगत में खलबली सी मच गई। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिये थे। इतना ही नहीं एडिटर और कपिल के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें कपिल ने एडिटर को मारपीट की धमकी दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
Kapil Sharma
इस मामले को लेकर कपिल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इससे नाराज होकर चैनल ने शनिवार को कपिल का शो भी टेलीकास्ट नहीं किया। अब इस मामले में कपिल के कट्टर प्रतिद्वंदी मशहूर कामेडियन कृष्णा अभिषेक ने उनका सपोर्ट किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Kapil Sharma
कृष्णा ने एक टैबलॉइड को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि फिरंगी फिल्म की असफलता के बाद से ही कपिल शर्मा की मानसिक हालत ठीक नहीं है। कृष्णा ने कहा कि फिरंगी में कपिल ने काफी पैसा लगाया था जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। इसके बाद उनके टीवी शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा को भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस वजह से कपिल काफी परेशान हैं। 

4 of 6
Kapil Sharma
कृष्णा ने कहा कि कपिल शर्मा शर्मा शराब पीते हैं लेकिन उन्हें ड्रग्स की लत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कपिल को ऐसे ट्वीट नहीं करने चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी कपिल का पक्ष नहीं लिया है लेकिन अब जब हर कोई उन पर हमलावर है तो उन्हें बहुत बुरा लग रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
Krishna
कृष्णा ने लोगों से कपिल को माफ कर देने की अपील भी की है। जर्नलिस्ट विकी लालवानी पर टिप्पणी करते हुए कृष्णा ने कहा कि डिप्रेशन से जूझ रहे कपिल के बारे में लगातार नकारात्मक बातें लिखना तथा उन्हें परेशान करना बिल्कुल भी सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kapil Sharma
बता दें कि इस वाकये के बाद कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड और उनकी पूर्व मैनेजर प्रीति सिमोस ने कपिल के इस बर्ताव पर बड़ा खुलासा किया है। प्रीति ने कहा - 'कपिल एक साल से गिन्नी के साथ हैं। वो एक साल पहले जैसे थे अब वैसे नहीं हैं। उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं लगती। उन्हें सुसाइड के ख्याल आ रहे होंगे। जिस कपिल को मैं जानती हूं वो ऐसा काम नहीं कर सकते।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें