फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी शेयर कर बुरी फंसी 'बिग बॉस-11' की विनर शिल्पा शिंदे, यूजर्स ने देखते ही कर डाले भद्दे कमेंट्स

Wed, 22 Aug 2018 10:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
TV Serial
विज्ञापन

रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-11 की विजेता और बहुचर्चिच टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' की पूर्व 'अंगूरी भाभी' अपनी सेल्फी शेयर कर बुरी फंस गई है। उन्होंने ये सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसके बाद से वह यूजर्स के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


एक तरह से शिल्पा अपनी सेल्फी को लेकर ट्रोल हो गई हैं। शिल्पा ने ये सेल्फी चार दिन पहले शेयर की थी। सेल्फी में बिग बॉस 11 की विनर ने काले रंग की इनर पहने हुई है और उन्होंने आखों पर डार्क मेकअप भी किया हुआ है साथ ही गुलाबी लिप्स्टिक लगा रखी है।

विज्ञापन

TV Serial
सेल्फी में उनके हाथ पर एक टैटू भी नजर आ रहा है।  सेल्फी को अबतक तकरीबन 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और तीन हजार से ज्यादा यूजर्स के कमेंट्स भी आए हुए हैं। 

बात करें सेल्फी पर आए यूजर्स के कमेंट्स की तो बता दें कि कुछ यूजर्स को शिल्पा का ये अंदाज काफी भा रहा है तो कईयों ने इस तस्वीर पर बहुत भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए हैं। इन कमेंट्स में किसी ने उनके वजन पर बाते लिखी तो किसी ने उन्हें मेकअप को लेकर निशाना बनाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें