फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nandish Singh Sandhu: नंदीश संधू ने अचानक क्यों छोड़ी टीवी की दुनिया, बोले- नया करने की चाहत में उठाया यह कदम

Mon, 17 Apr 2023 09:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नंदीश संधू ने बताया कि कैसे उन्हें 'जुबली' मिली और कैसे उन्हें टीवी इंडस्ट्री को छोड़ने की हिम्मत मिली।
विज्ञापन
नंदीश संधू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया में अपने अभिनय से सभी के दिलों में राज करने वाले नंदीश संधू इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'जुबली' को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरीज में अभिनेता के काम की चारों तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन नंदीश के अचानक से टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहकर नंदीश संधू ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलकर टीवी छोड़ आगे बढ़ने के बारे में बात की है।

विज्ञापन
Trending Videos

नंदीश संधू - फोटो : social media
श्रीकांत रॉय उन्हें मदन कुमार के रूप में कास्ट करना चाहते थे, सुमित्रा देवी उन्हें प्यार करती थीं, जय खन्ना उन्हें अपने थिएटर ग्रुप से जोड़ना चाहते थे, बिनोद दास उनकी तरह बनना चाहते थे, लेकिन जमशेद खान सिर्फ अभिनय करना चाहते थे। यदि आपने अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'जुबली' के पहले पांच एपिसोड देखे हैं, तो आपको पता होगा कि हम जमशेद खान के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे नंदीश सिंह संधू ने निभाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में नंदीश सिंह संधू ने बताया कि वह कैसे स्क्रिप्ट का छोटा सा हिस्सा थे और कैसे उन्होंने इस रोल के लिए हां कही।
Bollywood Actors: इन एक्टर्स ने ट्रांसजेंडर बन खूबसूरत हीरोइनों को कर दिया फेल! इनकी अदा पर हर कोई हुआ फिदा

नंदीश संधू, ऋतिक रोशन - फोटो : सुपर 30
जुबली उन्हें कैसे मिली, इस बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा कि उन्होंने 2019 में ऑडिशन दिया था क्योंकि शो 2020 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार था। लुक टेस्ट और रीडिंग के बाद उनका रोल पक्का हो गया था, लेकिन फिर कोविड आ गया था। उन्होंने कहा, 'मैंने पेपर्स पर साइन नहीं किए थे और केवल मुंह से बोलकर मुझे बताया गया था। उसके बाद, सब कुछ रोक दिया गया था और मैं बस हर समय प्रार्थना करता रहता था कि वह मुझे लेने का अपना विचार न बदलें। नंदीश ने कहा कि यह बहुत ज्यादा तनावपूर्ण प्रतीक्षा समय था क्योंकि वह सही में इस शो का हिस्सा बनना चाहते थे। 
विज्ञापन

नंदीश संधू - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया को उस पीक पर छोड़ने के लंबे समय बाद ओटीटी पर लौटने के बारे में बात करते हुए नंदीश ने कहा। अभिनेता ने कहा, 'मेरी चाहत सिर्फ और सिर्फ आगे बढ़ने और सीखने की थी। बेशक, पैसा अच्छा था और टीवी पर मुझे बेशुमार प्रसिद्धि भी मिली थी लेकिन एक समय के बाद, मुझे एहसास हुआ कि कुछ नया होना चाहिए, कुछ ऐसा जहां मैं ग्रो कर सकूं। जीवन में बाकी सब कुछ फिर से बनाया जा सकता है लेकिन समय कभी वापस नहीं आएगा। मुझे लगता है कि वही सबसे शक्तिशाली विचार था, जिसने मुझे यह करने के लिए मजबूर किया था।'
Palak Tiwari: इब्राहिम और बेटी की डेटिंग की अफवाह पर कैसे रिएक्ट करती हैं श्वेता तिवारी? पलक ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें