फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नताशा स्टानकोविओक और नोरा फतेही ने ‘नच बलिए’ सीजन 9 के सेट पर मचाई धूम

Sat, 03 Aug 2019 06:33 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Natasa Stankovic, Nora Fatehi - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
नताशा स्टानकोविओक, ‘नच बलिये’ सीजन 9 की उन आधी जोडि़यों में से एक हैं, जिन्होंने इस डांस शो के शानदार प्रीमियर पर अपनी खूबसूरती और अपनी कमाल के स्टेप्स से अपने फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने इस शो में जज के तौर पर सिंगर्स बादशाह और तुलसी कुमार के साथ शिरकत करने पहुंचीं नोरा फतेही के साथ बैले डांस किया। 
विज्ञापन


‘साकी साकी’ पर अपने डांस मूव्स से हर किसी को दीवाना बनाने के बाद यह तय हो गया था कि इस गाने पर नोरा फतेही के मूव्स एक बार फिर हलचल मचायेंगे। उन्होंने ‘नच बलिए’ में हिस्सा लेने आईं अपनी सबसे अच्छी दोस्त नताशा स्टानकोविओक के साथ इस गाने पर बैले डांस करके धूम मचा दी। 

यह डांस और साथ-साथ होना इन दोनों दोस्तों नताशा स्टानकोविओक और नोरा फतेही के लिये काफी मायने रखता है। इसकी वजह है कि ये दोनों मॉडलिंग इंडस्ट्री में एक साथ आईं और एक साथ ही अपने कॅरियर की शुरुआत की। यह डांस इन दोनों के लंबे अरसे के बाद उनके मिलने का एक प्रतीक था, उनकी इस दोस्ती से लोगों को प्रेरणा मिलती है। वे दोनों इसी तरह दर्शकों को लुभाती रहेंगी। 
विज्ञापन


इन पक्की सहेलियों का यह बैले डांस सबके लिये मनोहारी था। इन दोनों के बैले डांसिंग के बेहतरीन पलों की झलकियां देखने के बाद, पूरे डांस को बड़े परदे पर देखने का अब और इंतजार नहीं होता।  

‘नच बलिये’ 9 में पांच एक्स कपल और पांच मौजूदा कपल के अनूठे कॉन्सेप्ट के साथ जोडि़यों को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने की कोशिश करते हुए देख पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें