Parth Samthaan and Erica Fernandes
- फोटो : amar ujala mumbai
‘कसौटी जिंदगी के’ सीजन 2 के कलाकारों पार्थ समांथा और एरिका फर्नांडीस ने लोगों का दिल जीता लिया। अनुराग बासु और प्रेरणा के मशहूर जोड़ी के रूप में इन्होंने अपने फैन्स को रिश्ते का मतलब समझाया है। इन दोनों ने इस डांस शो के ट्विस्ट वीक में एक अनदेखे परफॉर्मेंस में अपनी बेहतरीन केमेस्ट्री प्रस्तुत की।
इस शो के सारे प्रतियोगियों के लिये यह स्पेशल परफॉर्मेंस एक खूबसूरत सरप्राइज था, क्योंकि उन्होंने इतने बेहतरीन तरीके से डांस किया कि ऐसा लगा जैसे वे इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही, हर किसी को ऐसा लग रहा था कि इन दोनों को नई जोड़ी बनने में दिलचस्पी है, लेकिन यह देखकर सब हैरान रह गये कि ये दोनों बॉटम दो में जाने वाले प्रतियोगियों के नाम घोषित करने आये हैं! यह बात पहले ही फैन्स तक पहुंच चुकी थी और अन्य जोडि़यां इस बात को लेकर अटकलें लगा रहीं थी कि कौन-सी जोड़ी बॉटम 2 में जा रही है।
एरिका फर्नांडीस के साथ डांस करके पार्थ समांथा काफी खुश थे और उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘’मेरे तुरंत मान जाने की वजह थी डांस! ‘नच बलिये’ के नाम 8 सफल सीजन रहे हैं और इस नौवें सीजन के साथ, यह शो निश्चित रूप से और भी रोमांचक होने वाला है। उन जोडि़यों की तारीफ की जानी चाहिये जो अपने एक्स के साथ हिस्सा ले रहे हैं और केमेस्ट्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही वे यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि एक्स भी ब्रेक-अप के बाद दोस्त बने रह सकते हैं और ‘नच बलिये’ ने उसका उदाहरण पेश किया है। वह एक साथ मिलकर जो कर रहे हैं उसके लिये हिम्मत चाहिये। हमें एक साथ परफॉर्म करने में काफी मजा आया, किसी रियलिटी शा में यह हमारी एक साथ पहली परफॉर्मेंस थी। एरिका और मैं काफी खुश थे, क्योंकि यह एक अलग तरह का अनुभव था। दर्शकों और जजेस के सामने परफॉर्म करने को लेकर हम नर्वस भी थे।‘’
‘नच बलिये’ 9 में पांच एक्स कपल और पांच मौजूदा कपल के अनूठे कॉन्सेप्ट के साथ जोडि़यों को अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने की कोशिश करते हुए देख पायेंगे। इस बार इस शो में जिस तरह का ट्विस्ट लाया गया है उससे यह सबसे रोमांचक और दिलचस्प डांस शो बनकर उभरा है।