फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naagin 7: एकता कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा 'नागिन 7' का पहला टीजर

Mon, 21 Jul 2025 03:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nag Panchami 2025: एकता कपूर का बहुचर्चित टीवी सीरियल नागिन 7 का टीजर कब रिलीज किया जाएगा। इसी को लेकर लेकर एक खास जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
'नागिन 7' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता-निर्देशक एकता कपूर इन दिनों अपने टीवी सीयियल 'नागिन' के सीजन सात को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'नागिन 7' के आने का हर एक प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एकता सीरियल नागिन के अभी तक छह सीजन की कहानी को रोमांचक तरीके से पर्दे पर पेश करती आई हैं। अब वह जल्द ही 'नागिन 7' लेकर आने वाली हैं। जानिए कब नागिन सीजन 7 की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

 

कब दिखेगी नागित 7 की झलक
टेलीचक्कर के मुताबिक, 'नागिन के दीवानों, तैयार हो जाइए! नागिन सीजन 7 का रोमांचक टीजर इस नाग पंचमी, 29 जुलाई को रिलीज होगा। रहस्य, शक्ति और प्रतिशोध की एक अनोखी दुनिया में गोता लगाने के लिए तैयार हो जाइए, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा। कौन उत्साहित है? naagin7  

  

नागिन 7
एकता कपूर अपना लोकप्रिय सुपरनैचुरल टीवी सीरियल 'नागिन' का सातवां सीजन जल्द लेकर आने वाली हैं। कथित तौर पर एकता कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं। नागिन के अभी तक छह सीजन दर्शकों को मनोरंजन कर चुके हैं। वहीं अब फैंस को नागिन सीजन 7 के आने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

नागिन 7 की स्टार कास्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'नागिन 7' में ईशा मालवीय और विवियन डीसेना मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। एकता के सीरिल नागिन में कई चेहरों को पहचान दिलाई है। इस लिस्ट में तेजस्वी प्रकाश से लेकर मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, अदा खान, निया शर्मा, और सुरभि चंदना जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur: सारा अली खान के साथ अपनी केमिस्ट्री पर आदित्य रॉय कपूर का खुलासा, बोले- 'मैंने सब कुछ सीखा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें