फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ नजर आएगा ये एक्टर; कब शुरू होगा सुपरनैचुरल शो? जानिए

Tue, 23 Dec 2025 05:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naagin 7 Event: चर्चित शो 'नागिन 7' शुरू होने वाला है। छोटे पर्दे के दर्शकों के बीच इसका जबर्दस्त क्रेज है। इस शो के पिछले छह सीजन काफी हिट रहे थे। सातवें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएंगी। उनके साथ किस एक्टर की एंट्री हुई है? जानिए
विज्ञापन
प्रियंका चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे की क्वीन एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल 'नागिन' का सातवां सीजन शुरू होने वाला है। इसकी प्रीमियर डेट नजदीक आ रही है। इसी के साथ कास्ट को लेकर भी नई-नई अपडेट आ रही हैं। शो में लीड रोल एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अदा करेंगी। उनके साथ एक लोकप्रिय एक्टर की शो में एंट्री हुई है। शो से साहिल उप्पल जुड़ गए हैं।

विज्ञापन

कब शुरू होगा शो?
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ और ‘उडारियां’ जैसे शोज में काम कर चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन 7' में लीड रोल अदा करेंगी। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो में साहिल उप्पल लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि, इसे लेकर अभी 'पांड्या स्टोर' फेम साहिल की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह शो 27 दिसंबर से शुरू होगा। इसके दर्शक रात आठ बजे कलर्स पर देख सकेंगे।

कृष का गाना सुनेगा? 19 साल बाद क्यों चर्चा में आया ऋतिक का यह गाना, सुनाने के लिए इस शख्स ने मांगे हजार रुपए

प्रियंका चाहर-नमिक पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम
आज हुआ 'नागिन 7' का प्रेस इवेंट
आज मंगलवार को इस शो को लेकर मेकर्स ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान 'नागिन 7' की कास्ट नजर आई। प्रेस इवेंट में प्रियंका चाहर गोल्डन कलर की ड्रेस में पहुंचीं। वह अपने शो में निभाए जाने वाले किरदार के लुक में नजर आईं। इस दौरान नमिक पॉल भी नजर आए। प्रियंका चाहर और नमिक पॉल ने साथ में पोज दिए। 
 
विज्ञापन

ये सितारे भी होंगे शो का हिस्सा
प्रियंका चाहर, नमिक पॉल और साहिल उप्पल के अलावा 'नागिन 7' में ईशा सिंह, विहान वर्मा, रिब्बू मेहरा, कुशाग्र दुआ, प्रतीक्षा राय, निवेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी भी अहम भूमिका अदा करते दिखेंगे। इतनी शानदार स्टारकास्ट के साथ वापसी कर रहे इस शो को लेकर दर्शक भी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें