फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा इंतजार, नागिन की पहली झलक देखने हो जाइए तैयार, जानिए किस शो पर दिखाई जाएगी

Fri, 31 Oct 2025 12:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naagin 7 Glimpse: एकता कपूर के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिकों में से एक 'नागिन 7' को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब ज्यादा देर न करते हुए निर्माताओं ने 'नागिन' की झलक दिखाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
'नागिन 7' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'नागिन' के सातवें सीजन की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। लेकिन फैंस को इंतजार है नागिन की झलक का। अब निर्माताओं ने इस इंतजार को भी खत्म कर दिया है। मेकर्स ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी खास झलक दिखाने का वादा करते हुए अहम जानकारी शेयर की है।
विज्ञापन
Trending Videos

कब दिखेगी 'नागिन' की झलक
कलर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मोशन वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें नागिन की पहली झलक को लेकर खुलाया किया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'खत्म होने वाला है इंतजार, नागिन की पहली झलक देखने हो जाइए तैयार। देखिए नागिन की पहली झलक बिग बॉस 19 में 2 नवंबर को रात 10:30 बजे सिर्फ कलर्स और@JioHotstar पर।'

 

'नागिन 7' के बारे में
एकता कपूर के बहुचर्चित टीवी सीरियल 'नागिन' के सातवें सीजन का हर एक फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बार नागिन का मुकाबला एक नए दुशमन से होगा। यह नया दुशमन आग उगलता 'ड्रैगन' है। हाल ही में 'नागिन 7' का प्रोमो जारी किया गया था, लेकिन मेकर्स ने नागिन का चेहरा दर्शकों से छिपा कर रखा है। 

यह भी पढ़ें: आगे खिसकी वरुण धवन की फिल्म की रिलीज डेट, अप्रैल 2026 की जगह अब इस तारीख को होगी रिलीज
विज्ञापन

'नागिन' की भूमिका में दिख चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' के अभी तक छह सीजन आ चुके हैं। पहले कई सीजन में मौनी रॉय ले लेकर, अदा खान, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश ने नागिन की भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: हैलोवीन 2025 के लिए तैयार हैं अहान पांडे की बहन अलाना, पति और बच्चे के साथ शेयर किया एडम फैमिली का लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें