फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोयना नहीं घोल पाई मिहिर-तुलसी के रिश्ते में कड़वाहट, हेमंत ने चौपट किया सारा प्लान

Thu, 30 Oct 2025 01:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस वक्त यह शो दिलचस्प मोड़ पर है। मिहिर और तुलसी को अलग कराने के लिए नोयना खूब चाल चल रही है। मगर, तुलसी के देवर ने नोयना का सारा प्लान चौपट कर दिया है।
विज्ञापन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मृति ईरानी का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को खूब प्यार मिल रहा है। टीआरपी के मामले में शो दूसरे नंबर पर है। फिलहाल इसकी कहानी रोमांचक मोड़ पर है। नोयना एक तरफा प्यार में पागल है और किसी भी सूरत में मिहिर को हासिल करने के ख्वाब बुन रही है। मिहिर और तुलसी के रिश्ते में कड़वाहट घोलने के लिए वह शातिर चाल चल रही है, मगर सब पर हेमंत ने पानी फेर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
नोयना के सपनों पर हेमंत ने फेरा पानी
पिछले एपिसोड में देखा गया कि नोयना अमेरिका टूर के दौरान जान-बूझकर नशे की हालत में मिहिर को अपने करीब लाने की कोशिश करती है। मगर, हेमंत उसका प्लान फेल कर देता है। भारत लौटने पर नोयना बहुत जल्दबाजी में तुलसी को वह सबकुछ बताती है, जो कुछ अमेरिका में उसके और मिहिर के बीच हुआ। वह, मन ही मन खुश होती है कि तुलसी सच्चाई जानकर मिहिर से अलग हो जाएगी। मगर, यहां भी हेमंत ने सारा प्लान चौपट कर दिया।

तुलसी को पता चला नोयना-मिहिर के प्यार का सच!
अमेरिका से लौटकर मिहिर खुद तुलसी को सबकुछ सच-सच बताना चाहता है। मगर, अंगद और मिताली की सगाई की व्यस्तता में उसे समय नहीं मिलता। वहीं, नोयना खुद मिहिर से पहले तुलसी को अमेरिका का सच बताती है। मगर, तुलसी पर कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि नोयना से भी पहले हेमंत अपने हिसाब से अमेरिका की बात अपनी तुलसी के सामने बता देता है। दरअसल, हेमंत ने नोयना को अपनी बहन से यह बात करते देख लिया कि वह तुलसी को सब सच बताकर उसे मिहिर से दूर कर देगी। ऐसे में वह नोयना का प्लान फेल करने की चाल चल देता है। 
विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या वृंदा से बढ़ेगी अंगद की करीबी?
आगामी एपिसोड में मिहिर जब तुलसी को अमेरिका की घटना का सच बताएगा तो तुलसी बीच में ही टोक देगी। मिहिर हैरान रह जाता है और तुलसी जोर-जोर से हंसने लगती है। उधर, अंगद की सगाई मिताली के साथ हो रही है, मगर धीरे-धीरे उसके मन में वृंदा के लिए प्यार का एहसास जाग रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में नोयना क्या नई चाल चलती है। साथ ही अंगद अपनी शादी को लेकर क्या फैसला करता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें