फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता..' बैन करने पर एक्ट्रेस का बयान, 'पहले ठीक से देखें एपिसोड'

Mon, 18 Sep 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता की बबीता
पिछले आठ साल से टीवी पर धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। मीडिया में आई खबरों की माने तो पिछले कुछ समय से लोगों को गुदगुदाने वाला ये सीरियल विवादों में फंस गया है। जिसके बाद बॉलीवुडलाइफ को दिए एक इंटरव्यू में सीरियल में बबीता का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने एक बड़ा बयान दिया है। 

पढ़ें- पहली बार इस फिल्म में पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे हर्षवर्धन

 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल एक सिख समुदाय ने इस धारावाहिक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस धारावाहिक में गुरु गोविंद सिंह जी के जीवित स्वरुप को दिखाया गया है जोकि उनके धर्म के बिल्कुल खिलाफ है। ऐसा होने की वजह से सिखों की भावनाएं काफी आहत हुई हैं। इतना ही नहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी इस शो पर बैन लगाने की मांग भी की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मुनमुन दत्ता ने बताया कि गुरुचरण इस धारावाहिक में सोडी की भूमिका में नजर आ रहे हैं।उन्होंने कहा, गुरुचरण जोकि खुद सिख समुदाय से तालुक्क रखते है वह खुद कुछ ऐसा नहीं कहते है कि जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो। मुझे अच्छे से याद है कि उस सीक्वेंस की शूटिंग वाले दिन उन्होंने कहा था कि कोई भी गुरु गोविंद सिंह जी का रोल अदा करने की किसी को भी अनुमति नहीं है। 
 

4 of 5
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
इसके बाद उन्होंने खालसा के रोल को अदा किया और टीवी पर भी हमने यही दिखाया है। जो लोग भी इस पर अपनी आपत्ति जता रहे है उन्होंने उस एपिसोड को सही से देखा नहीं है। मैं चाहती हूँ कि वह उस एपिसोड को देखें जहाँ सोडी यह कह रहा है कि वह उनका खालसा है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनमुन ने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें हर संस्कृति और धर्म के लोग होते हैं। हमारी हमेशा से ये कोशिश रही है कि हमारे किसी भी डायलॉग या अभिनय से किसी की भावनाएं आहत न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें