फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy Weeding: ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी करने जा रही हैं मौनी रॉय, जानिये कब और कहां होगा विवाह

Wed, 12 Jan 2022 06:04 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय की शादी की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी को दुबई में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं।
विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय की शादी की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी को दुबई में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


गोवा में होगी मौनी और सूरज की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय और उनके व्यापारी प्रेमी सूरज नाम्बियार की शादी गोवा में होगी। जिसमें कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आए हैं। दोनों गोवा के फाइव स्टार होटल में शादी करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि 28 जनवरी को शादी का जश्न मनाया जाएगा। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मौनी और सूरज दुबई या इटली में शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी का समारोह दो दिवसीय होगा। 

शादी से पहले की रस्में 26 जनवरी को होंगी और उसके बाद 27 जनवरी को समुद्र तट पर शादी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय ने दक्षिण गोवा में एक पूरा पांच सितारा होटल बुक किया है। तैयारियां जोरों पर हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आयोजन स्थल को सफेद रंग से सजाया जाएगा। गौरतलब है कि मौनी रॉय के ब्वॉयफ्रेंड सूरज दुबई में रहने वाले इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मौनी रॉय की शादी में आशका गोराडिया और एकता कपूर शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें