'जस्सी जैसी कोई नहीं' से फेमस हुई मोना सिंह काफी समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल से अफेयर के कारण चर्चा में है।
अब खबर आ रही है कि दोनों ने अपने चाहने वालों को निराश कर दिया है। दरअसल, कुछ माह पहले इन दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने अफेयर को स्वीकार किया था।
खबरों के मुताबिक, इन दोनों ने चुपके-चुपके शादी कर ली हैं। सूत्रों की मानें तो ये दोनों अभी अपनी शादी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एक तो विद्युत बेहद निजी व्यक्ति हैं और दूसरा विद्युत की फिल्म रिलीज होने वाली है, इसीलिए प्रोफेशन की मांग के चलते वे अपनी शादी की फिलहाल सार्वजनिक घोषणा नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि मोना सिंह फिलहाल सोनी एंटरटेन्मेंट चैनल पर प्रसारित शो 'क्या हुआ तेरा वादा' में दिखाई दे रही हैं। अब देखना होगा कि दोनों अपनी शादी की बात को कब तक लोगों से छिपा पाते हैं।