तालिबान से आरएसएस की तुलना करने के बाद से ही गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया जा रहा है। उनके इस बयान का बीजेपी ने भारी विरोध किया। जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके इस बयान के बाद भड़के दिखाई दिए। इसी बीच अब इंटरनेट पर एक बार फिर जावेद अख्तर पर निशाना साधा जा रहा है।
दरअसल, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिख रही लड़की के पहनावे को लेकर नेटिजन्स ने कड़ी आपत्ति जाहिर की थी। वहीं, अब इस वीडियो में दिख रही लड़की को जावेद अख्तर के साथ जोड़ा जा रहा है। जी हां, हाल ही में अपने पहनावे को लेकर ट्रोल हुईं बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद को इंटरनेट पर जावेद अख्तर और शबाना आजमी की पोती बताया जा रहा है। दरअसल, दोनों के नाम में समानता के चलते लोगों को यह कंफ्यूजन हो रहा है।