फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mini Mathur: मिनी माथुर ने बताया इंडियन आइडल छोड़ने के पीछे का सच, बोलीं- रियलिटी जैसा कुछ भी नहीं

Fri, 07 Apr 2023 10:45 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मिनी माथुर ने इंडियन आइडल छोड़ने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर कंस्ट्रैक्टिव मोमेंट्स की डिमांड करने लगे थे, जो उन्हें जरा भी सही नहीं लगा था।
विज्ञापन
Mini Mathur - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिनी माथुर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने इंडियन आइडल शो के सीजन 6 होस्ट किए थे। हालांकि उन्होंने अचानक से यह शो छोड़ दिया था। वहीं, अब एक्ट्रेस ने इस शो को छोड़ने के पीछे की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल छोड़ने का फैसला उन्होंने उस वक्त किया जब उन्हें एहसास हुआ कि उसकी चमक खत्म हो गई है।

विज्ञापन

Mini Mathur - फोटो : social media
इंडियन आइडल छोड़ने को लेकर किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस मिनी माथुर ने इंडियन आइडल छोड़ने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर कंस्ट्रैक्टिव मोमेंट्स की डिमांड करने लगे थे, जो उन्हें जरा भी सही नहीं लगा था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शो के कंटेस्टेंट से जुड़ी हुई थी। यहां तक कि वह अक्सर उन्हें अपने घर पर डिनर के लिए भी बुलाया करती थीं। उन्होंने कहा कि वे मेरे घर पर डिनर के लिए आया करते थे, मैं उनके साथ कई घंटो तक बात किया करती थी। मैंने शो छोड़ दिया, तब मुझे एहसास हुआ कि अब शो में कोई रियलिटी नहीं रह गई है। मैंने छह सीजन किए हैं। उसके बाद सिर्फ पैसे कमाने पर फोकस किया जाने लगा था। 

Tabu: 'भोला' से पहले इन फिल्मों में 'कॉप' का किरदार निभा चुकीं तब्बू, दमदार अदाकारी से लूटी थी वाहवाही
विज्ञापन

Mini Mathur - फोटो : social media
कंस्ट्रैक्टिव बनकर रह गया था इंडियन आइडल
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे यह बात वाकई में जरा भी अच्छी नहीं लगी कि शो की रियलिटी अब महज  कंस्ट्रैक्टिव बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि शो के प्रोड्यूसर मेरे पास आए और कहा कि धरम जी और हेमा जी आ रहे हैं, उनका कुछ मोमेंट करना है, जिस पर मैंने कहा कि मोमेंट करते हैं, या फिर होता है, इसके बाद मैंने कई ऐसी चीजें की थी, लेकिन वह सभी एक जैसी ही थीं। आपको बता दें कि मिनी माथुर ने लंबे वक्त तक इस शो को होस्ट किया है। 

Karan Johar: अनुष्का को लेकर जब दीपिका पादुकोण से बोले कारण जौहर, दोस्ती पर ऐसा कमेंट सुन नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें