अमिताभ बच्चन के साथ प्लेन में सफर किया
विजय ने बताया 2016 की फिल्म 'पिंक' के लिए वर्मा अपने को-स्टार अमिताभ बच्चन के साथ एक प्राइवेट चार्टर प्लेन से दिल्ली गए थे। वहां तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।
उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि मैं अपने घर से एक रिक्शे में बैठकर प्राइवेट टर्मिनल तक गया था। फिर मैंने मिस्टर बच्चन के साथ एक प्राइवेट चार्टर प्लेन लिया और हम वहां पहुंचे। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद, मैं उसी जेट से वापस आया, फिर एक रिक्शा लिया और घर लौट आया। यह बहुत ही प्यारा सफर था।'
'गली बॉय' के बाद बदली किस्मत
'पिंक' के बाद, वर्मा ने कुछ और फिल्मों में काम किया, जैसे तिग्मांशु धूलिया की 'राग देश', नंदिता दास की 'मंटो' और तेलुगू फिल्म 'मिडिल क्लास अब्बाई'।
उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद जब तक कि मेरी जिंदगी में 'गली बॉय' नहीं आई, तब तक जिंदगी में एक ठहराव आ गया। वह एक बहुत ही अहम पल था। अचानक से मेरे लिए सफलता के सारे दरवाजे खुलने लगे।'
जोया अख्तर की 2019 की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'गली बॉय', जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी, वर्मा के लिए एक गेम चेंजर साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने मोईन आरिफ का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए आलोचकों ने उनकी खूब तारीफ की।
विजय ने निभाई कई किरदार
'गली बॉय' के बाद से वर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। मीरा नायर की फिल्म 'अ सूटेबल बॉय' में एक सहायक भूमिका। 'मिर्जापुर' में दोहरी भूमिका। 'डार्लिंग्स' में भट्ट के सामने एक शराबी और हिंसक पति का किरदार। 'जाने जान' में एक तेज-तर्रार और आकर्षक पुलिस अफसर। 'दहाड़' में एक सीरियल किलर और 'गुस्ताख इश्क' में एक रोमांटिक हीरो।
वर्मा ने बताया कि उनकी लगातार यही कोशिश रही है कि वे किसी खास तरह के किरदारों के 'पिंजरे' में कैद होकर न रह जाएं।
'मटका किंग' के बारे में
'मटका किंग' ब्रिज भट्टी की कहानी है। एक तेज दिमाग और मेहनती कपास का व्यापारी, जो 1960 के दशक के बॉम्बे के तेजी से बदलते माहौल में अपनी पहचान और इज्जत बनाने की कोशिश करता है। इस अपकमिंग शो को नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया है। इसे अभय कोरान्ने ने बनाया और लिखा है। यह 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।