ये होंगे शो के जज
मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 को एंडेमोल शाइन इंडिया ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव के लिए प्रोड्यूस किया है। इस सीजन को फराह खान होस्ट नहीं कर रही हैं। इस सीजन के जज शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर हैं। शो में ये लोग नई ऊर्जा लेकर आए हैं।
मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9
- फोटो : इंस्टाग्राम
बदला शो का फॉर्मेट
शो के फॉर्मेट में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी है। इस बार कंटेस्टेंट दो टीमों में मुकाबला कर रहे हैं। इससे टीम वर्क और खाने की चीजों के जरिए इमोशनल कहानी कहने की कला बेहतर हो रही है। 'मास्टरशेफ इंडिया' में चैलेंज, इलाकाई कहानियां और शानदार डिशेज देखने को मिल रही हैं। 'मास्टरशेफ इंडिया' पहले स्टार प्लस पर आता था। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' से यह शो सोनी टीवी पर आने लगा है। मास्टरशेफ के कई पुराने विनर्स अब अपने करियर में मशहूर हो गए हैं।