फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masterchef India 7: मास्टरशेफ के जजेस पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, पक्षपात का आरोप लगा जमकर सुनाई खरी-खोटी

Tue, 21 Feb 2023 10:13 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मास्टरशेफ इंडिया 7 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट अरुणा को तीनों जजेस ने मछली की बजाय प्रोटीन के लिए पनीर से डिश बनाने की इजाजत दी थी। इसके बाद से जजेस और शो को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
मास्टरशेफ इंडिया 7 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मास्टर शेफ इंडिया 7 को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यहां देश के कोने-कोने से आए होम कुक को अपने हाथों का कमाल दिखाकर शेफ बनने का मौका मिलता है। शो के इस सीजन में रणवीर बराड़, विकास खन्ना और गरिमा अरोड़ा जैसे बेहतरीन शेफ कंटेस्टेंट को जज करते नजर आ रहे हैं। तीनों को ही बतौर जजेस पसंद किया जाता है, लेकिन इन दिनों वे सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। लोग जजेस को ही नहीं शो के मेकर्स को भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट अरुणा को तीनों जजेस ने मछली की बजाय प्रोटीन के लिए पनीर से डिश बनाने की इजाजत दी। लेकिन बाकी सभी कंटेस्टेंट को उसी प्रोटीन से ही डिश बनानी थी, जो उन्हें दिया गया था। ऐसे में शो के दर्शकों ने विकास, गरिमा और रणवीर को ही नहीं, शो के मेकर्स को भी आड़े हाथ ले लिया है। सोशल मीडिया पर सभी की जमकर क्लास लगाई जा रही है और इससे पहले एक कंटेस्टेंट के साथ हुए वाक्य पर भी आपत्ति जताई जा रही है।
Kangana Ranaut: कंगना ने बॉलीवुड अवॉर्ड्स को बताया 'बड़ा धोखा', बोलीं- मेरे हिसाब से तो इन्हें होना चाहिए विनर
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया यूजर्स शो और जजेस के इस फैसले से नाखुश नजर आए। ऐसे में किसी ने पक्षपात का आरोप लगाया, तो किसी ने कहा कि शो पहले से ही फिक्स्ड है। एक यूजर ने लिखा, 'सोनी टीवी के द्वारा किए जा रहे फेवरेटिज्म की हाइट है। अरुणा ने अपनी पसंद का प्रोटीन इसलिए चुना क्योंकि वह वेजिटेरियन है। मास्टरशेफ के पहले आए सीजन में ऐसे पक्षपात कभी नहीं हुआ। अगर वह नॉन वेज खाना नहीं बना सकती या अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आ सकती तो उन्हें शो को छोड़ देना चाहिए।'
विज्ञापन

Indian Idol 13: इंडियन आइडल के मंच पर बतौर जज फिर होगी नेहा कक्कड़ की वापसी, इस वजह से बीच में छोड़ा था शो


  
वहीं, एक अन्य ने बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलिया के मास्टरशेफ में भारतीय मूल के कंटेस्टेंट को बीफ बनाना पड़ा था, जबकि वह वेजिटेरियन था। लोगों का कहना है कि एक शेफ को सब कुछ बनाना आना चाहिए ये सब उनके फूड रूटीन पर डिपेंड नहीं होना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'क्या किसी को लगता है कि मास्टर शेफ का ये सीजन फिक्स है? ऐसा लगता है कि अरुणा और गुरकीरत को बहुत ज्यादा फेवर किया जा रहा है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'अरुण को वेजिटेरियन होते हुए पनीर बनाने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन वीगन कंटेस्टेंट प्रिया को लिबर्टी नहीं दी गई थी।' इसी तरह के कई कमेंट्स कर लोग शो को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
Dadasaheb Phalke Award: वरुण को देखते ही अनुपम खेर ने लगा लिया गले, वायरल वीडियो देख फैंस बरसा रहे प्यार



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें