फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Roy Wedding: बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय की शादी के लिए गोवा पहुंची एक्ट्रेस मंदिरा बेदी, दूल्हे सूरज को लगाई जमकर हल्दी

Wed, 26 Jan 2022 10:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मंदिरा बेदी मौनी रॉय की शादी के लिए पहले ही मुंबई से गोवा पहुंच गई थीं। मंदिरा ने हल्दी सेरेमनी एंजॉय करते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।
विज्ञापन
mouni roy, mandira bedi - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय कल यानी गुरुवार को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरूआत हो चुकी है। मौनी की हल्दी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। मौनी रॉय की मेहंदी, हल्दी सेरेमनी में टीवी के कई सेलेब्स के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी शामिल हुईं। मंदिरा बेदी मौनी रॉय की शादी के लिए पहले ही मुंबई से गोवा पहुंच गई थीं। मंदिरा ने हल्दी सेरेमनी एंजॉय करते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं।

विज्ञापन

mouni roy, mandira bedi - फोटो : insta
मंदिरा ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं उनमें वह एक तस्वीर में वह मौनी के साथ हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह सूरज के साथ हैं। मंदिरा ने इंस्टग्राम स्टोरी पर भी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मंदिरा दूल्हे सूरज को हल्दी लगाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

मंदिरा बेदी, सूरज नांबियार - फोटो : insta
गोवा में मौनी रॉय की शादी में शामिल होने कई सेलेब्स वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड हैं ऐसे में हल्दी फंक्शन में की रस्मों में पूरा साथ दिया और मौनी के होने वाले पति सूरज को भी जमकर हल्दी लगाई। इसी के साथ डांस भी किया। मंदिरा ने प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं जितना आप जानते हो उससे भी ज्यादा'। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरज नांबियार के परिवार से शादी की बात करने के लिए मौनी ने अपनी सबसे पक्की दोस्त मंदिरा से कहा था। जिसके बाद मौनी और सूरज की फैमिली मंदिरा बेदी के घर पर ही एक दूसरे से मिली थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें