पिछले कुछ समय अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहीं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम बिग बॉस के साथ जुड़ रहा है। अफवाहें हैं कि ममता बिग बॉस 7 में जाएंगी लेकिन ममता अभी से खारिज कर रही हैं।
90 के दशक की सेक्स सिंबल हीरोईन ममता कुलकर्णी की 14 साल की गुमनामी के बाद साधवी बनने की घोषणा बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। ममता के इस साध्वी लुक ने सबको चौंका दिया था।
वहीं विवादों के पर्याय 'बिग बॉस' सीजन 7 की टीम ने हॉट गोसिप बनी ममता को फौरन अपने शो में लेने के प्रयास शुरू कर दिए। टीम को आशा थी कि ममता शायद आसानी से शो में आ जांएगी।
लेकिन अब खबर है कि ममता ने शो में आने से दो टूक मना कर दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि शो में आने के लिए ममता को यह भी ऑप्शन दिया गया कि वह जब चाहें अपनी मर्जी से शो से जा सकती हैं।
बावजूद इसके ममता राजी नहीं हुईं। ममता का कहना था कि उनकी जिंदगी में काफी बदलाव हुए हैं जिनको सबके सामने लाना शो और दर्शकों दोनों के लिए ही मुनासिब नहीं होगा।
गौरतलब है कि अपने दौर की इस हॉट अदाकारा ने यह दावा किया है कि वह मेकअप तक नहीं करती और पूरी तरह से आध्यात्मिक हो चुकी हैं।