फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक के बेघर होने के बाद अशनूर को मिला नया दोस्त; इस प्रतिभागी के साथ करती दिखीं जिंदगी और प्यार की बातें

Mon, 10 Nov 2025 06:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में रविवार को दो प्रतिभागियों को घर से बेघर होते देखा गया। नीलम गिरी और अभिषेक बजाज का एविक्शन हुआ। अभिषेक की दोस्ती अशनूर कौर से काफी मजबूत थी। अब जब अभिषेक घर से चले गए हैं तो अशनूर की दोस्ती इस प्रतिभागी के साथ बढ़ती देखी जा रही है।
विज्ञापन
अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते रविवार 'बिग बॉस 19' का 'वीकएंड का वार' एपिसोड काफी खास रहा। इसमें 'दे दे प्यार दे 2' की कास्ट पहुंची थी। प्रतिभागियों ने भरपूर मस्ती की, मगर फिर एक इमोशनल मूमेंट आया। एक साथ दो प्रतिभागी घर से एविक्ट हुए। नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को विदा किया गया। शो में अपने पक्के दोस्त अभिषेक के एविक्शन पर अशनूर फूट-फूटकर रोईं। हालांकि, अब उनकी दोस्ती मालती चाहर से बढ़ती दिख रही है।

विज्ञापन

मालती चाहर-अशनूर कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
मालती चाहर बनेंगी अशनूर की नई दोस्त?
'बिग बॉस 19' का प्रोमो जियो हॉटस्टार पर जारी किया गया है। इसमें मालती और अशनूर कौर आपस में बातचीत करती दिख रही हैं। दोनों किचन में काम करते हुए एक-दूसरे के साथ काफी गहरे राज साझा कर रही हैं। प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, 'मालती और अशनूर में हुई एक गहरी बात, क्या ये है एक नई दोस्ती की शुरुआत'?

दिलजीत नहीं दिव्य कुमार ने गाया था ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का यह गाना, इसलिए हुए रिप्लेस; सिंगर का बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन

अपने बुरे अतीत पर बात करती दिखीं मालती
मालती चाहर कहती दिख रही हैं, 'मैं इधर की उधर नहीं करती। नॉर्मल चीजें बोल सकती हूं, लेकिन बाकी चीजें नहीं। मुझे याद कहां रहता है कि किसने क्या बोला, जो मैं इधर की उधर करूंगी। ये मेरे नेचर में भी नहीं है।' इस पर अशनूर कहती हैं, 'गुड'। मालती कहती हैं, 'मैं अलग तरीके से ऑब्जर्व करती हूं लोगों को। आधी दुनिया बोलती है मैं प्यार करता हूं, हकीकत है कि कोई किसी से प्यार नहीं करता'। इस पर अशनूर पूछती हैं, 'हार्श पास्ट?' मालती कहती हैं, 'सबकुछ हार्श बेबी'। इस पर अशनूर कौर समझाती हैं, 'जिंदगी तब भी बहुत खूबसूरत है यार। ठीक है बुरे अनुभव होते हैं, लेकिन अच्छी चीजें भी होती हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें