अंकिता का पोस्ट
टीवी से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं अंकिता लोखंडे ने आज इंस्टाग्राम पर अपने परिवार और पति संग पूजा की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'घर में देवी की पूजा और इतने सारे भगवानों की मौजूदगी ने हमें अपार शांति और आशीर्वाद दिया है। इस सफलता की राह पर आज मैं और विक्की एक टीम की तरह खड़े हैं।'
अंकिता और विक्की की शादी
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर, 2021 को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी की थी। यह एक भव्य समारोह था। उनकी शादी में कई टीवी सेलेब्रिटीज और उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें: पूजा भट्ट ने की नई फिल्म की घोषणा, 'पंचायत' के इस एक्टर की बनेंगी मां, दिखेगी सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा